भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: कोलार इलाके में युवक ने लगाई फांसी, कारणों की जांच जारी

भोपाल: कोलार इलाके में युवक ने लगाई फांसी, कारणों की जांच जारी
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजहर्ष कॉलोनी की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रोहित कुमार (उम्र 25 वर्ष), पिता मुन्नालाल के रूप में हुई है। रोहित कुमार ने रविवार शाम को अपने घर में फांसी का फंदा लगाया। परिवार वालों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत उसे बंसल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
कोलार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button