भोपालमध्य प्रदेश
भोपाल पुलिस ने सुशासन दिवस पर ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

भोपाल पुलिस ने सुशासन दिवस पर ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
पारदर्शिता और सेवा का दिया संदेश
भोपाल, यश भारत। सुशासन दिवस के गरिमामयी अवसर पर आज भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रद्धा तिवारी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई।
कर्तव्य और नैतिकता पर जोर
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान श्रद्धा तिवारी ने स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन का मूल आधार जनता की सेवा और पारदर्शिता है। उन्होंने सभी कर्मियों को सुशासन के उच्चतम मापदंडों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।







