भोपालमध्य प्रदेश

डेटिंग ऐप्स पर हनीट्रैप और डीपफेक का जाल, भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

डेटिंग ऐप्स पर हनीट्रैप और डीपफेक का जाल, भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

​भोपाल, यशभारत। राजधानी में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट भोपाल के साइबर क्राइम सेल ने नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने युवाओं और सोशल मीडिया यूजर्स को आगाह किया है कि डेटिंग ऐप्स पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती करना भारी पड़ सकता है। अपराधी इन प्लेटफॉर्म्स का उपयोग हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के लिए कर रहे हैं।
​डीपफेक का बढ़ता खतरा
​एडवाइजरी के अनुसार, साइबर अपराधी अब तकनीकी का सहारा लेकर वीडियो कॉल के दौरान पीड़ित की रिकॉर्डिंग कर लेते हैं। इसके बाद डीपफेक तकनीक के जरिए वीडियो को एडिट कर अश्लील बनाया जाता है और फिर सामाजिक बदनामी का डर दिखाकर मोटी रकम वसूली जाती है।

​सुरक्षित रहने के लिए पुलिस के मुख्य सुझाव
किसी भी प्रोफाइल या फोटो पर तुरंत भरोसा न करें, ये फर्जी हो सकती हैं।
अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर, घर का पता, ऑफिस की जानकारी या बैंक डिटेल्स साझा न करें।
अपनी निजी तस्वीरें या वीडियो किसी को न भेजें, इनका दुरुपयोग आपको डराने-धमकाने के लिए किया जा सकता है।
यदि किसी से मिलने का निर्णय लेते हैं, तो हमेशा कैफे या मॉल जैसी भीड़-भाड़ वाली सुरक्षित जगह ही चुनें।

​भोपाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह के फ्रॉड का शिकार होता है, तो वह डरे नहीं बल्कि तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button