जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, दो थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया

भोपाल। राजधानी में बढ़ते आपराधिक घटनाक्रम, कानून-व्यवस्था में ढिलाई और हाल ही में हुई संवेदनशील घटनाओं के बाद पुलिस कमिश्नर भोपाल ने सख्त रुख अपनाते हुए दो थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सोमवार देर शाम हुई बैठक और उच्च स्तरीय समीक्षा के बाद सामने आई है।

इन दो थाना प्रभारियों को हटाया गया

1. कार्यवाहक निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह – थाना टीला जमालपुरा

2. निरीक्षक संदीप पवार – थाना मिसरोद

सूत्रों के अनुसार दोनों क्षेत्रों में हाल के दिनों में आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही और घटनाओं पर समय पर कार्रवाई न होने को गंभीरता से लिया गया। विशेषकर मिसरोद क्षेत्र में हुई घटनाओं और टीला जमालपुरा में बढ़ते उपद्रव को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कड़ा रुख दिखाया।

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद बढ़ा दबाव

IMG 20251125 WA0073

रविवार रात 8:15 बजे मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। बैठक में सीएस, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने रायसेन में गिरफ्तारी न होने, मंडीदीप में चक्का जाम के दौरान पुलिस की ढिलाई और भोपाल में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर गहरी नाराज़गी जताई थी।

इसी के बाद पुलिस कमिश्नर ने राजधानी में सख्ती बढ़ाने और लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई के संकेत दिए थे।

कानून-व्यवस्था पर अब फोकस

पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि— गश्त और पेट्रोलिंग को और मजबूत किया जाए।

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रात में सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाए।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए।

लापरवाह अफसरों पर आगे भी होगी कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय से जुड़े सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में और भी कई थाना क्षेत्रों की समीक्षा की जाएगी। जहां भी लापरवाही या अपराध नियंत्रण में कमी पाई जाएगी, वहां कड़ी कार्रवाई तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button