
जबलपुर: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर 20 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल से कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव हुए हैं।
राज्य शासन ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिया है। यह तबादले प्रशासनिक जरूरतों और पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।









