भोपाल

भोपाल, नर्मदापुरम के पास लोकेशन, सफेद कार से मिला सुराग, अर्चना की तलाश में जुटी जांच टीमें

भोपाल, नर्मदापुरम के पास लोकेशन, सफेद कार से मिला सुराग, अर्चना की तलाश में जुटी जांच टीमें

यश भारत भोपाल। सिविल जज की तैयारी कर रही कटनी निवासी अर्चना तिवारी की तलाश में कई टीम काम कर रही हैं। जांच टीम की एक सफेद रंग की कार का सुराग भी मिला है। सूत्रों के मुताबिक साथ ही लोकेशन भोपाल में होने की संभावना जताई जा रही है। जीआरपी सूत्रों की मानें तो इंदौर के जिस सत्कार महिला छात्रावास में रहकर अर्चना तिवारी सिविल जज की तैयारी कर रही थी। उस छात्रावास के सीसीटीवी फुटेज में अर्चना के इंदौर से कटनी रवाना होने से एक दिन पहले एक सफेद रंग की कार दिखी है। इसी सफेद रंग की कार से अर्चना तिवारी उतरी और छात्रावास गई। पुलिस ने छात्रावास की युवतियों और आसपास पूछताछ की तो पता चला कि यह सफेद कार आए दिन अर्चना तिवारी को छोड़ने छात्रावास के बाहर तक आती रहती थी। पुलिस को यहां से सुराग मिलने की संभावना है। कहा जा रहा है कि इस कार के नंबर से पुलिस को अर्चना तक पहुंचने की तैयारी में है।

भोपाल या नर्मदापुरम में होने का संदेह

जांच टीम को संदेह है कि अर्चना भोपाल या नर्मदापुरम में है। पुलिस अभी खुद यह नहीं समझ पा रही कि अर्चना को किसी ने अपहरण किया है, बंधक बनाकर रखा है या वह अपनी मर्जी से कहीं है। कटनी में अर्चना तिवारी के मुंहबोले भाई अमन मिश्रा ने कहा कि वह मुझे राखी बांधती थी। मैं अपनी बहन की सलामती की दुआ करता हूं। अगर कोई उसकी तलाश करके लाता है, उसका पता पुलिस को या मुझे बताता है तो मैं उसे 51 हजार रुपये नकद इनाम दूंगा।

रेल एसपी कर रहे मामले की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच खुद एसपी रेल राहुल लोढ़ा कर रहे हैं। कटनी निवासी अर्चना तिवारी के भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास से लापता होने के सनसनीखेज मामले को छह दिन हो गए हैं, लेकिन युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। कटनी जीआरपी में परिजनों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, इसके बाद जांच का जिम्मा कटनी के साथ इंदौर जीआरपी को सौंपा गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button