भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: कार से अवैध शराब तस्करी, पुलिस ने दो तस्करों  को शराब के साथ दबोचा

भोपाल: कार से अवैध शराब तस्करी, पुलिस ने दो तस्करों  को शराब के साथ दबोचा

WhatsApp Image 2025 11 03 at 14.48.06


​भोपाल यशभारत। राजधानी  पुलिस ने कार से अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। खजूरीसड़क थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके से 1550 देशी शराब के क्वाटर जब्त किए हैं।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खजूरीसड़क थाना पुलिस को धामनिया रोड, खजूरी के पास अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल दबिश दी और एक संदिग्ध कार को रोका। जिसमें अरुण विश्वकर्मा और निखिल मेहरा बैठे थे। जिनकी तलाशी लेने पर कार से 1550 देशी शराब के क्वाटर बरामद हुए।
​पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button