भोपालमध्य प्रदेश

हाई-प्रोफाइल अपराध की राजधानी बना भोपाल

हाई-प्रोफाइल अपराध की राजधानी बना भोपाल
डिप्टी सीएम के पीए से लूट, डिप्टी कलेक्टर के घर 11 लाख की चोरी!
​भोपाल, यशभारत। प्रदेश की राजधानी में अब आम तो क्या, वीआईपी भी सुरक्षित नहीं हैं। दो दिन के भीतर पॉश और अति-सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में चोरी और लूट की दो बड़ी वारदातों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जहां एक ओर डिप्टी चीफ मिनिस्टर राजेंद्र शुक्ला के पीए का मोबाइल लूट लिया गया, वहीं डिप्टी कलेक्टर के सरकारी आवास से चोर 11 लाख से अधिक का सोना-चांदी लेकर चंपत हो गए।
​ उप-मुख्यमंत्री के पीए का मोबाइल लूटा
​डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के पीए, सुधीर कुमार दुबे, मंगलवार रात को तुलसी नगर स्थित जेपी अस्पताल के पास मोबाइल पर बात करते हुए वॉक कर रहे थे। इसी दौरान, रात 8.30 से 9 बजे के बीच बाइक सवार बदमाश आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। टीटी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन लुटेरे अब तक फरार हैं।
​डिप्टी कलेक्टर के सूने मकान में सेंध
​इससे पहले, पॉश इलाका चार इमली में रहने वाली डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह वामनकर के सरकारी आवास को चोरों ने निशाना बनाया। अपने पति के उपचार के सिलसिले में करीब 15 दिन पहले केरल गई अलका सिंह के सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुसे। चोरों ने घर से 10 तोले सोने के जेवरात (कीमत रुपए 11 लाख से अधिक), 250 ग्राम चांदी की पायल और महंगी घड़ियां चुरा लीं। हबीबगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है, लेकिन मकान में सीसीटीवी नहीं होने के कारण आरोपियों के संबंध में कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
​चार इमली में आईपीएस अधिकारी भी हो चुके हैं शिकार
चार इमली जैसा सुरक्षित माना जाने वाला इलाका भी बदमाशों का गढ़ बन चुका है। इसी साल 24 सितंबर को, इसी इलाके में आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष से भी वॉक के दौरान मोबाइल लूट की घटना हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button