भोपाल

भोपाल, रेलवे कॉलोनी में रिस्तेदार के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

भोपाल, रेलवे कॉलोनी में रिस्तेदार के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 
​भोपाल, यशभारत। जीआरपी भोपाल पुलिस को रेलवे कॉलोनी में हुई एक  चोरी की वारदात का खुलासा करने में सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी आदित्य ठाकुर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी किए गए 3.5 लाख कीमत के सोना-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
​जीआरपी थाना प्रभारी जहिर खांन ने बताया कि , आरोपी आदित्य ठाकुर ने रेलवे कॉलोनी में रहने वाले अपने ही रेलवे कर्मचारी रिश्तेदार के घर को निशाना बनाया था। आरोपी ने पहले पीड़ित परिवार से अच्छा व्यवहार बनाकर उनका विश्वास जीता, और फिर मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
​जांच में पता चला कि चोरी करने के बाद आरोपी ने सारा माल अपने मामा के घर में छिपा कर रखा था। जीआरपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर सोना-चांदी के आभूषणों को बरामद कर लिया है।
जहिर खान  ने आगे  बताया कि आरोपी से की पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस गिरफ्तारी से रेलवे कॉलोनी के निवासियों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button