भोपाल

भोपाल: विवाद में युवक पर देसी कट्टे से जानलेवा हमला

भोपाल: विवाद में युवक पर देसी कट्टे से जानलेवा हमला
युवक के पेट में लगी गोली, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
​भोपाल, यशभारत। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर देसी कट्टे से फायर किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात में पीड़ित युवक साजिद खान  के पेट में गोली लगी है। जिस से वह गंभीर रुप से घायल हो गया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
​मिली जानकारी के अनुसार, घटना गौतम नगर थाना क्षेत्र के रंभा नगर इलाके की है। यहां रहने वाले साजिद खान का किसी बात को लेकर सलमान नशा नामक युवक से विवाद हो गया था। यह विवाद जल्द ही इतना बढ़ गया कि सलमान ने आवेश में आकर साजिद पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। आरोपी सलमान नशा ने विवाद के बाद साजिद खान पर देसी कट्टे से गोली चलाई,
​पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला
​घटना की सूचना मिलते ही गौतम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार किया। पुलिस ने पीड़ित साजिद खान की शिकायत पर आरोपी सलमान नशा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
​गौतम नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button