भोपालमध्य प्रदेश

​भोपाल: पुलिस कमिश्नरेट में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, सीपी ने दी तिरंगे को सलामी

पुलिस कमिश्नरेट में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, सीपी ने दी तिरंगे को सलामी

​भोपाल,यशभारत। राजधानी में 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी देने के पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

​पुलिस परिवार और नागरिकों को दी बधाई
ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त ने पुलिस परिवार और शहर वासियों को बधाई देते हुए देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल के योगदान की सराहना की और भविष्य की चुनौतियों के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

​कंट्रोल रूम में भी लहराया तिरंगा
इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी ने नगर नियंत्रण कक्ष (सिटी कंट्रोल रूम) में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कार्यालयीन स्टाफ और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर पूरी कमिश्नरेट टीम ने सुरक्षा और सेवा के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button