भोपाल: 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल: 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल,यशभारत । खजुरी सड़क थाना इलाके के ग्राम तुमड़ा में एक 18 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम तुमड़ा की है, जहां के निवासी राज कुशवाह (पिता कमलकिशोर), उम्र लगभग 18 वर्ष ने बुधवार को अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली।
जब परिवार वालों ने युवक को फंदे से लटका देखा, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची खजुरी सड़क थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक राज कुशवाह ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।







