भोपालमध्य प्रदेश

भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा की माता पारस कुंवर बाई का निधन, नीमच में होगा अंतिम संस्कार

भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा की माता पारस कुंवर बाई का निधन, नीमच में होगा अंतिम संस्कार

भोपाल, यशभारत। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा की माताजी पारस कुंवर बाई पटवा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पटवा परिवार, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत पारस कुंवर बाई, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के अनुज स्व. समरथलाल पटवा की धर्मपत्नी थीं।

आज नीमच में दी जाएगी अंतिम विदाई
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के नीमच में किया जाएगा। अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे। सुबह से ही उनके निवास पर अंतिम दर्शनों के लिए समर्थकों और नेताओं का तांता लगा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Xपर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा
साथी श्री सुरेंद्र पटवा की पूज्य माताजी पारस कुंवर बाई पटवा के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। माताजी भले ही भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार के साथ रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर
पटवा परिवार का मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा कद रहा है। श्रीमती पारस कुंवर बाई के निधन पर प्रदेश भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए इसे पटवा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button