जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर से “पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाल) दर्शन यात्रा” के लिए भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन”

4 अक्टूबर को इंदौर से होगी रवाना

जबलपुर यशभारत। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रैन का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन के जबलपुर से होकर गुजरने से पूरे महाकौशल क्षेत्र के श्रद्धालुओ को अब जबलपुर से नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने का लाभ मिलेगा. इस संबंध में एक पत्रकारवार्ता में बताया गया कि यह विशेष पूर्णतः वातानुकूलित ट्रेन आगामी दिनांक 04.10.2025 को इंदौर शहर से “पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी।

यह ट्रेन इंदौर से चलकर उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना रेल्वे स्टेशनों से होते हुए गंतव्य की ओर जाएगी, इच्छुक यात्री आपनी पसंद के उक्त स्टेशनों से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।

यह भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन 09 रातें/10 दिनों की इस यात्रा में चितवन राष्ट्रीय उद्यान, पोखरा एवं काठमांडू के दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 63,850/- प्रति व्यक्ति (3AC -कम्फर्ट श्रेणी), रु. 75,230/- प्रति व्यक्ति (2AC डीलक्स श्रेणी), रु. 91,160/- प्रति व्यक्ति (1AC- सुपीरियर श्रेणी -केबिन) एवं 99,125/- प्रति व्यक्ति (1AC सुपीरियर श्रेणी कूपे) का खर्च उठाना होगा। (डबल ऑक्यूपेंसी)

आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन के विशेष रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ बोर्ड भोजन, (एसी और एसी । के यात्रियों को भोजन ट्रेन के रेस्टोरेंट में परोसा जाएगा एवं एसी ।।। श्रेणी के यात्रियों को भोजन संबंधित बर्थ पर ही परोसा जाएगा। सड़क परिवहन हेतु गुणवत्तायुक्त एसी बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।

उक्त नेपाल यात्रा के लिए इक्छुक पर्यटक यात्री स्वयं अथवा परिवार के साथ इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व जबलपुर स्टेशन पर स्थित आई आर.सी टी सी के कार्यालय अथवा अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते है: 9321901832, 7021092912, 9321901862, 8287931711

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button