देश

बेंगलुरु मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

बेंगलुरु मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी

 

 एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बम की धमकी वाला एक ईमेल भेजा। इसमें दावा किया गया कि बेंगलुरु मेट्रो में कार्यरत उसकी तलाकशुदा पत्नी को परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मेट्रो स्टेशन पर विस्फोट की चेतावनी वाले धमकी भरे ईमेल से बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) में हड़कंप मच गया है।

Bengaluru Crime News

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ऐसे व्यक्ति ने दी है जिसने दावा किया है कि उसकी तलाकशुदा पत्नी को परेशान किया जा रहा है। इस धमकी भरे ईमेल से बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 14 नवंबर की रात को हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने बीएमआरसीएल के आधिकारिक ईमेल पर यह संदेश भेजा।

क्या है मामला?
पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी तलाकशुदा पत्नी के साथ ड्यूटी के बाद मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। उसने धमकी दी कि अगर ऐसा ही उत्पीड़न जारी रहा, तो उसे किसी मेट्रो स्टेशन पर विस्फोट करना पड़ेगा। ईमेल में कहा गया था कि वह एक आतंकवादी की तरह काम करेगा। आरोपी ने यह भी दावा किया था कि यह धमकी विशेष रूप से कन्नड़ लोगों के खिलाफ थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button