भोपाल

खुदकुशी के पहले भाई को भेजे थे ‘सुसाइड’ मैसेज और बैंक पासवर्ड

बेंगलुरु में कार्यरत 24 वर्षीय युवक ने भोपाल आकर दी जान; पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

खुदकुशी के पहले भाई को भेजे थे ‘सुसाइड’ मैसेज और बैंक पासवर्ड

बेंगलुरु में कार्यरत 24 वर्षीय युवक ने भोपाल आकर दी जान; पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

​भोपाल, यशभारत: बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम करने वाले 24 वर्षीय युवक हर्ष तिवारी की लाश शनिवार को भोपाल के केरवा डैम से बरामद की गई है। ग्वालियर के लश्कर का रहने वाला हर्ष दो दिन पहले कोलार के होटल प्राइड से लापता हो गया था।
​युवक की मौत से पहले उसने ग्वालियर स्थित अपने भाई को चौंकाने वाले मैसेज किए थे। रातीबड़ पुलिस के अनुसार, मृतक ने अपने भाई को मैसेज कर बताया था कि वह सुसाइड करने जा रहा है। यही नहीं, उसने अपने मोबाइल, ऑनलाइन बैंकिंग ऐप और एटीएम के सभी पासवर्ड भी भाई को भेज दिए थे।

​पुलिस के मुताबिक, हर्ष 21 अक्टूबर को बेंगलुरु से ट्रेन द्वारा ग्वालियर के लिए निकला था, लेकिन वह ग्वालियर न जाकर भोपाल आ गया और कोलार के होटल प्राइड में ठहरा। 23 अक्टूबर को उसने अपने भाई को सुसाइड की जानकारी दी। इसके बाद हर्ष का भाई तुरंत भोपाल पहुंचा और शनिवार को कोलार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

​डैम से बरामद हुआ शव
​गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही देर बाद, रातीबड़ पुलिस ने केरवा डैम के पानी से एक शव बरामद किया। कोलार पुलिस ने शव की पहचान हर्ष तिवारी के रूप में उसके भाई से करवाई।  शुरुआती जांच में इसे सुसाइड का मामला माना जा रहा है।    वही गुमशुदगी कोलार थाने में दर्ज की गई थी, इसलिए आगे की मर्ग जांच कोलार पुलिस ही करेगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है क्योंकि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button