
बेंगलुरु , ईएमएस। बेंगुलरु भगदड़ मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि आरसीबी का मार्केटिंग हेड मुंबई भागने की कोशिश में था, उससे पहले ही बेंगलुरु पुलिस ने उसको अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने निखिल को बेंगुलरु एयरपोर्ट से अरेस्ट किया है। इसके अलावा पुलिस ने विक्ट्री परेड के आयोजक डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के तीन स्टाफ को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। अरेस्ट किए गए तीनों स्टाफ की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। इससे पहले देर शाम को सीएम के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके साथ ही सीएम ने आरसीबी और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के आला अधिकारियों को अरेस्ट करने का आदेश दिया था। सीएम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर समेत 8 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। इससे पहले कल कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष फरार हो गए थे। अरेस्ट किए गए तीनों स्टाफ की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। सीएम ने गुरुवार शाम को बेंगुलरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद, एडिशनल सीपी, कब्बन पार्क थाना प्रभारी, एसीपी, डीसीपी सेंट्रल डिवीजन, क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, स्टेशन हाउस मास्टर और स्टेशन हाऊस ऑफिसर शामिल हैं।
रिटायर जज करेंगे मामले की जांच
शुरू की मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लंबे समय तक चली बैठक में फैसला लिया गया है कि इस घटना की रिटायर्ड जज के नेतृत्व में जांच कराई जाएगी। इस पर मैनेजर की भी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके साथ इवेंट मैनेजमेंट कमेटी पर भी कार्रवाई होगी, मामले में जो भी दोषी हैं, आयोजनकर्ता की भी गिरफ्तारी होगी।फैसला मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि मामले में जो भी लोग जवाबदेह हैं, सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, कब्बन पार्क इंस्पेक्टर, एसीपी, डीसीपी सेंट्रल, अतिरिक्त आयुक्त और आयुक्त निलंबित किए गए हैं।







