जबलपुरमध्य प्रदेश

बम्हनी पुलिस ने किया ए.टी.एम. एंव मोटर सायकल चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा, आरोपी से मोटरसाइकिल जप्त

मंडला। दिनांक 12.01.2024 को सौरभ अग्रवाल निवासी बम्हनी बंजर की दुकान के ठीक पीछे मेन रोड पर हिटाची कंपनी के ए.टी.एम. मशीन में दिनांक 11.01.2024 की दरम्यानी रात्री ए.टी.एम. कक्ष में तोड फोड कर चोरी करने का प्रयास किया गया है। दुसरी रिपोर्ट दुर्गेश निवासी वार्ड नं. 10 बम्हनी बजर द्वारा दिनांक 11.01.2024 के रात्री में अपनी मोटर सायकल एवेंजर जिसका नं. एम.पी.20 एम.ई. 6232 जिसे घर के सामने रोड के किनारे खड़ा मोटरसायकील कोई अज्ञात चोर रात्री चोरी कर ले गया।

दोनो रिपोर्ट पर थाना बम्हनी में पृथक पृथक अपराध क्रं. 18/2024 धारा 457,380,511 भा.दवि. एंव अपराध क्रं. 21/2024 धारा 379 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर थाना बम्हनी के द्वारा चोरी की वारदात के खुलासे के लिये टीम गठित कर अज्ञात चोरो एंव माल की तलास पता साजी हेतु त्वरित कार्यवाही कि गयी। तलास विवेचना के दौरान ए.टी.एम. कक्ष में लगे सीसीटीव्ही कैमरे की फुटेज का बारिकी से अवलोकन किया गया एवं अन्य जानकारी प्राप्त की गयी जिससे अज्ञात चोरो की पहचान अनिल उर्फ अन्नु पिता बंसत झारिया निवासी टिकरी बम्हनी एंव पी.पी. हरदहा निवासी बम्हनी के रूप में की जाकर आरोपी की तलास पता साजी की गयी।

आरोपी अनिल झारिया को घेराबंदी कर पकडने में सफलता प्राप्त हुई जिसे घटना के संबंध में पुछताछ कर आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ ए.टी.एम. में चोरी करने हेतु जाने एंव बाईक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी अनिल उर्फ अन्नू झारिया से मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दबीश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu