आरडी मेमोरियल कॉलेज में रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

आरडी मेमोरियल कॉलेज में रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन
यश भारत भोपाल। राजधानी भोपाल के आर डी मेमोरियल कॉलेज में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
बजरंग दल का आरोप है कि कॉलेज परिसर में छात्रों द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम अनुचित है और इससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते हुए इस मामले की जांच की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि यदि कॉलेज में इस तरह की गतिविधियां होती हैं तो कॉलेज की मान्यता रद्द करने पर भी विचार किया जाए।
प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।








