भोपालमध्य प्रदेश

गौमांस विवाद पर भड़का बजरंग दल, महापौर मालती राय के बंगले पर जोरदार प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

गौमांस विवाद पर भड़का बजरंग दल, महापौर मालती राय के बंगले पर जोरदार प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के जिंसी स्थित अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस (बूचड़खाने) से गौमांस की तस्करी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में आज बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महापौर मालती राय के सरकारी आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।
क्या है पूरा मामला
विवाद की जड़ें पिछले महीने दिसंबर में पकड़े गए एक ट्रक से जुड़ी हैं। जहांगीराबाद पुलिस ने मांस से भरा एक ट्रक जब्त किया था, जिसकी लैब रिपोर्ट में हाल ही में गौमांस होने की पुष्टि हुई है। जांच में यह तथ्य सामने आया कि यह मांस नगर निगम द्वारा संचालित और निजी ठेकेदार असलम कुरैशी द्वारा चलाए जा रहे स्लॉटर हाउस से लाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button