बदलापुर रेप के आरोपी की पुलिस फायरिंग में मौत

सरकार बोली- रिवॉल्वर छीनकर गोली चलाई, पुलिस ने सेल्फ-डिफेंस किया,परिवार बोला- एनकाउंटर हुआ
मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूल में 2 ब’िचयों से रेप के आरोपी अक्षय शिंदे की 2& सितंबर को पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि आरोपी ने जांच के लिए ले जाते समय पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीनकर जवान पर फायरिंग की थी। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में उस पर गोली चलाई। पुलिस के मुताबिक, 24 साल के आरोपी की पूर्व पत्नी ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में जांच के लिए पुलिस शाम 5.&0 बजे उसे तलोजा जेल से बदलापुर ले गई थी। वापस लौटते समय शाम 6 से 6:15 बजे के बीच पुलिस की गाड़ी ठाणे में मुंब्रा बाईपास पर थी।
तभी आरोपी ने असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर निलेश मोरे की कमर से रिवाल्वर छीनकर & राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली ्रक्कढ्ढ मोरे की जांघ पर लगी। तभी एक अन्य पुलिसकर्मी ने आरोपी पर एक गोली चलाई। ्रक्कढ्ढ मोरे और शिंदे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिंदे को मृत घोषित कर दिया।
हालांकि, आरोपी के परिवार ने उसके एनकाउंटर का दावा किया है। अक्षय की मां और चाचा ने कहा कि यह पुलिस और बदलापुर स्कूल प्रबंधन की साजिश है। पुलिस ने जेल में उसे बहुत पीटा। मामले को दबाने के लिए उसकी हत्या कर दी। हम उसका शव नहीं लेंगे।