जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग के दौरान एक और शख्स को लगी थी गोली, अस्पताल में भर्ती

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में वह अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर से जैसे ही बाहर निकले हमलावर आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान वहां से गुजर रहा 22 साल का एक व्यक्ति भी घायल हो गया जिसके पैर पर गोली लगी थी.

बाबा सिद्दीकी के साथ जिस शख्स को गोली लगी थी उसका एक वीडियो सामने आया है. जिस वक्त बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई गई थीं उस समय यह व्यक्ति वहां से गुजर रहा था और इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई. गोली लगने के बाद वह दर्द से कराह रहा था. उसे पास के एक राम मंदिर में ले जाया गया. इलाज के लिए उसे भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बढ़ाई सलमान खान के घर की सुरक्षा

एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है. लेकिन लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

नवी मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस की गश्त बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भी लगाया गया है जो फार्म हाउस के अंदर और बाहर के भी हिस्से में तैनात रहेंगे. कई जगहों पर नाकाबंदी भी लगाई जा रही है ताकि गाड़ियों को चेकिंग की जा सके. इसके अलावा सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है.

तीन गिरफ्तार, तीन फरार

बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच तेज कर दी है. अभी तक इस मामले में पुलिस दो कथित शूटरों को अरेस्ट कर चुकी है जबकि तीसरा शूटर शिव कुमार अभी भी फरार है. उसकी तलाश में मुंबई पुलिस लगातार जुटी हुई है.

गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिव कुमार ने रविवार को बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की थी. इनमें से धर्मराज और गुरमेल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जीशान, शुभम लोनकर और शिव कुमार फरार हैं. शुभम के भाई प्रवीण को भी बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button