भोपालमध्य प्रदेश

आज़ाद समाज पार्टी भीम आर्मी का बड़ा आंदोलन 12 फ़रवरी को राजधानी भोपाल में

आज़ाद समाज पार्टी भीम आर्मी का बड़ा आंदोलन 12 फ़रवरी को राजधानी भोपाल में

भोपाल, यशभारत। आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी के चीफ आदरणीय चंद्रशेखर आजाद जी एक मात्र सांसद हैं जिन्होंने UGC act का मुद्दा उठाया और स्टे के विरोध में सड़कों पर उतरने की घोषणा की। वहीं मुख्य विपक्षी दल काँग्रेस ने फिर सिद्ध कर दिया कि वह भाजपा की B टीम है। UGC के मुद्दे पर OBC वर्ग को भी असली दोस्त और दुश्मन की परख करने का मौका मिल गया। उक्त बात आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं DPSS के संस्थापक दामोदर यादव मंडल ने भोपाल कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

यादव ने बताया कि उनकी पार्टी और भीम आर्मी संगठन पूरी तरह से UGC में किए गए नियम परिवर्तन के समर्थन में हैं और इसी मुद्दे पर आगामी 12 फ़रवरी को भोपाल में बड़ा आंदोलन प्रदर्शन के रूप में मुख्यमंत्री निवास घेराव करेंगे जिसकी घोषणा भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश संयोजक सुनील बैरसिया जी कर चुके हैं।इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

पत्रकार वार्ता में आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के फाउंडर मेम्बर सुनील अस्तेय ने बताया कि ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना का संकल्प लेकर आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी ने दामोदर मंडल जी के संयोजन में नागपुर दीक्षा भूमि से “संकल्प यात्रा “ की शुरुआत की थी जिसका दूसरा चरण आगामी 14 फरवरी से हम भोपाल से करने जा रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हम सभी साथी ग्वालियर पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा की स्थापना करने के लिए संकल्पित हैं।साथ ही UGC एक्ट को बदले हुए नियमों के साथ ही ज़ारी रखने के लिए भी निरंतर आंदोलन ज़ारी रखेंगे।आज़ाद समाज पार्टी युवा विंग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुर्जर ने कहा कि UGC के नियमों जो परिवर्तन किया गया है वह OBC के हित में है और हिंदू हिंदू भाई भाई का नारा देने वाले विरोध कर रहे है तो क्या OBC वर्ग को हिंदू नहीं मानते। इस अवसर पर अमित बंसोड़,कमल सिंह कुशवाह,राजकुमार प्रजापति सहित अनेक नेतागण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button