देशभोपालमध्य प्रदेश

आज भोपाल के इन रास्तों पर निकलने से बचें, किसान महाचौपाल को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव

आज भोपाल के इन रास्तों पर निकलने से बचें, किसान महाचौपाल को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव

एयरपोर्ट जाने वालों के लिए वैकल्पिक रूट जारी; शहर के मुख्य चौराहों पर रहेगा भारी दबाव

भोपाल, यश भारत। राजधानी के जवाहर चौक पर आज होने वाली कांग्रेस की किसान महाचौपाल के कारण शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक फेरबदल किया गया है। करीब 50 हजार लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कई मार्गों को डायवर्ट किया है और भारी वाहनों के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की है।

इन रास्तों पर रहेगा नो-एंट्री और डायवर्जन:

जवाहर चौक क्षेत्र: जवाहर चौक की ओर जाने वाले सभी रास्ते दोपहर से बंद रहेंगे। प्लेटिनम चौराहा से आने वाले वाहनों को माता मंदिर या टीटी नगर की ओर जाना होगा।

डिपो चौराहा: यहाँ से यातायात को पीएनटी या पॉलिटेक्निक मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा।

रंगमहल चौराहा: यहाँ से आने वाले वाहन बाणगंगा या माता मंदिर मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

अटल पथ: सभा स्थल के आसपास के क्षेत्रों में सामान्य आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष सलाह:

यदि आपकी आज दोपहर में फ्लाइट है, तो समय से पहले निकलें। पुलिस ने एयरपोर्ट जाने वालों के लिए पुलिस कंट्रोल रूम, पीएचक्यू और लालघाटी मार्ग से वैकल्पिक रास्ता तय किया है। मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन सकती है।

बाहर से आने वाली बसों के लिए पार्किंग गाइड:

इंदौर/सीहोर/उज्जैन: ये बसें रातीबड़-भदभदा होते हुए लाड़ली लक्ष्मी पार्क में पार्क होंगी।

ग्वालियर/विदिशा: इन वाहनों को दशहरा मैदान (टीटी नगर) में खड़ा करना होगा, यहाँ से कार्यकर्ता पैदल सभा स्थल जाएंगे।

नर्मदापुरम: आरआरएल ओवरब्रिज और रानी कमलापति स्टेशन होते हुए लाड़ली लक्ष्मी पार्क पहुंचेंगे।

रायसेन/सागर: इनके लिए टीटी नगर स्टेडियम के पास पार्किंग तय की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button