देश

दुर्गा मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम, रंगे हाथ दबोचा गया चोर

दुर्गा मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम, रंगे हाथ दबोचा गया चोर

​भोपाल, यश भारत। राजधानी के थाना बागसेवनिया क्षेत्र के अंतर्गत नारायण नगर में एक मंदिर को निशाना बनाने वाले चोर को पुलिस ने जनता की मदद से चंद घंटों में ही सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मंदिर से चोरी किया गया सारा सामान (मशरूका) भी बरामद कर लिया है।

​भक्त ने दिखाई सूझबूझ, पुजारी के साथ मिलकर घेरा
​घटना 21 दिसंबर की दोपहर की है। फरियादी मोहित सैनी जब नारायण नगर स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुँचे, तो उन्हें मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। मंदिर के अंदर से कुछ खटपट की आवाजें आ रही थीं। मोहित ने तुरंत मंदिर के पुजारी भरत दुबे को बुलाया और आसपास के लोगों की मदद से मंदिर की घेराबंदी की।

​अंदर घुसने पर देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी में मंदिर का सामान भरकर भागने की तैयारी में था। स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। आरोपी के पास से पीतल के घंटे और कलश बरामद पकड़े गए आरोपी की पहचान रहीश नाथ योगी (35 वर्ष), निवासी ग्राम परवलिया सड़क के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button