असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
भोपाल के कोलार में फंदे पर लटका मिला शव

असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
भोपाल के कोलार में फंदे पर लटका मिला शव
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान जितेंद्र धाकड़ (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो संस्कृति विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से दमोह के रहने वाले थे और भोपाल की साईं नाथ कॉलोनी में निवास करते थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धाकड़ ने सोमवार को अपने निवास पर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा।
फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और शव परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, ताकि खुदकुशी के पीछे की वजहों का पता चल सके।







