देश

क्या आपको भी बदली बदली दिखाई दे रही है अपने फोन की कॉल और डायलर सेटिंग्स? यहां जानिए क्यों हुआ ऐसा!

क्यों बदल गई है स्क्रीन?

क्या आपको भी बदली बदली दिखाई दे रही है अपने फोन की कॉल और डायलर सेटिंग्स? यहां जानिए क्यों हुआ ऐसा!

एंड्रॉयड यूजर्स को अपने फोन में हाल ही में एक बड़ा बदलाव दिखाई दिया है। यह बदलाव फोन की कॉल और डायलर सेटिंग्स में अचानक हुआ है। इससे कई लोग हैरान रह गए हैं। कुछ लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उनके फोन में क्या हुआ है, जिसके कारण उन्हें इतना बदलाव दिखाई दे रहा है। चलिए इसके पीछे का कारण जानते हैं।

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हाल ही में कुछ हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, अचानक यूजर्स के फोन की कॉल और डायलर सेटिंग्स में बदलाव दिखाई दिए हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और अचानक हुए इन बदलावों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। कई लोग इस पर नाराजगी जता रहे हैं, हालांकि कुछ लोगों को यह बदलाव पसंद भी आ रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यूजर्स के मन में यही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, जिससे उनके फोन में यह बदलाव दिखाई दे रहा है। चलिए हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

सबसे पहले बता दें कि यह बदलाव डायलर सेटिंग्स और फोन कॉल सेटिंग्स में हुआ है। कॉल करते समय या रिसीव करते समय फोन का इंटरफेस यानी डिस्प्ले और डिजाइन बदला हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे यूजर्स हैरान हो गए हैं।

क्या आपको भी बदली बदली दिखाई दे रही है अपने फोन की कॉल और डायलर सेटिंग्स? यहां जानिए क्यों हुआ ऐसा!

जानिए क्या है पूरा मामला?

सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यूजर्स ने अपनी मर्जी से यह सेटिंग्स चेंज नहीं की हैं। उन्होंने फोन की कॉल और डायलर सेटिंग्स में कोई भी बदलाव नहीं किए हैं। लेकिन इसके बाद भी उनके फोन में यह बदलाव नजर आ रहे हैं। ऐसे में यूजर्स जानना चाहते हैं कि आखिर क्या कारण है, जिसकी वजह से यह बदलाव आए हैं। फोन की स्क्रीन कैसे बदल गई है? क्या इसके साथ कोई छेड़छाड़ हुई है? कई लोगों ने तो यह भी शक जताया कि उनका फोन हैक हो चुका है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि आपका फोन हैक नहीं हुआ है, यह बदलाव एंड्रॉयड की ओर से ही किया गया है।

क्यों बदल गई है स्क्रीन?

जानकारी के लिए बता दें कि एंड्रॉयड फोन में इस्तेमाल होने वाला यह बेसिक सॉफ्टवेयर गूगल द्वारा बनाया जाता है। ऐसे में समय-समय पर गूगल द्वारा इसे अपडेट भी किया जाता है। हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि वह मटेरियल 3D एक्सप्रेसिव नाम का एक अपडेट जारी करने जा रही है, जो कि पिछले कुछ सालों में कंपनी का सबसे बड़ा अपडेट होगा। इस अपडेट के बाद फोन का सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले पहले से भी आसान, तेज और अधिक सहज हो जाएगा। अब इस मटेरियल 3D नाम के अपडेट को जारी कर दिया गया है, जिससे कॉलर सेटिंग्स और फोन कॉल की डिस्प्ले बदल गई है।

इसे लेकर गूगल का कहना है कि मटेरियल 3D एक्सप्रेसिव अपडेट के तहत एंड्रॉयड फोन के कॉल ऐप के डिजाइन में बदलाव किया गया है। यह अपडेट जून में शुरू किया गया था और फिर अलग-अलग चरणों में इसे पूरा किया गया। इसके पीछे का मकसद कॉलिंग का इस्तेमाल और भी आसान बनाना है। ऐसे में अगर आप भी अपने फोन को हैक होने के बारे में सोच रहे हैं, तो निश्चिंत हो जाएं। यह अपडेट गूगल की ओर से ही किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button