भोपालमध्य प्रदेश

अम्बेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

अम्बेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

भोपाल यश भारत । मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में मंत्रालय वल्लभ भवन से अधिसूचना जारी की गई। जारी आदेश के अनुसार भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग नई दिल्ली द्वारा जारी पत्र के अनुक्रम में यह निर्णय लिया गया है। राज्य शासन ने परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह अवकाश घोषित किया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 14 अप्रैल को सभी शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान तथा अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। वहीं आवश्यक सेवाएं पूर्ववत संचालित होती रहेंगी। इस आदेश को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। अवर सचिव सचिन्द्र राव द्वारा हस्ताक्षरित इस अधिसूचना की प्रतिलिपि शासन के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है, ताकि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button