इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुंबई की शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं: देवेन्द्र फडणवीस

मुख्यमंत्री ने दी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को सख्त चेतावनी

मुंबई की शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं: देवेन्द्र फडणवीस

मुख्यमंत्री ने दी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को सख्त चेतावनी

मुंबई,यश भार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को संगठित अपराध गिरोहों, खासकर लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि मुंबई की शांति भंग करने की किसी भी कोशिश का पुलिस द्वारा तुरंत और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस का यह बयान हाल ही में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह तथा सलमान खान समेत कई सितारों को मिले धमकी भरे कॉल और संदेशों के संदर्भ में आया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुंबई की कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार और मुंबई पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी आपराधिक गतिविधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आम नागरिकों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि संगठित अपराध से जुड़े तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और जरूरत पड़ने पर कठोर कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button