भोपालमध्य प्रदेश

वीआईपी रोड पर खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते आसमाजिक तत्व

वीआईपी रोड पर खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते आसमाजिक तत्व

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही बाइक पर सात युवक सवार होकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नज़र आए हैं यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक न सिर्फ़ यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं, बल्कि बिना किसी डर या शर्म के कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं घटना उस वीआईपी रोड की है, जहां दिनभर भारी ट्रैफिक रहता है और आम नागरिकों के साथ-साथ वीआईपी मूवमेंट भी होता है।
वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि राजधानी की सबसे संवेदनशील और निगरानी वाली सड़कों में शामिल वीआईपी रोड पर ऐसी लापरवाही आये दिन देखाने को मिलती हैं लेकिन प्रशासन कोई पूछ कम नहीं उठा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button