जबलपुरमध्य प्रदेश

प्रदेश में गौमांस को करमुक्त घोषित करने से हिन्दू संगठनों में आक्रोश

विश्व हिन्दू परिषद् ने की आदेश वापस लेने की मांग

जबलपुर,यशभारत। 18 सितंबर को प्रदेश सरकार द्वारा गौमांस को करमुक्त घोषित करने की अधिसूचना ज़ारी की गई है। सरकार के इस फैसले से हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश है। इसको लेकर विश्व हिन्दू परिषद् ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौपा और तत्काल इस आदेश को वापस लेने की मांग की। परिषद् सदस्यों का कहना है कि गौमांस पर करमुक्ति देना, गौहत्या को प्रोत्साहन देने जैसा है।

एक ओर राज्य सरकार ‘गौ संरक्षण वर्ष मना रही है, वहीं दूसरी ओर इस प्रकार का आदेश शासन की अपनी ही नीतियों एवं हिन्दू समाज की आस्थाओं का विरोधाभास प्रदर्शित करता है। यह कदम जनभावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाने वाला है और सामाजिक सौहार्द्र को भी प्रभावित कर सकता है। यह निर्णय न केवल मध्यप्रदेश गौवंश वद्य प्रतिषेध अधिनियम के विपरीत है, बल्कि समाज में गहरी असंतोष एवं अशांति फैलाने वाला भी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button