चेरीताल इलाके में बेकाबू स्कॉर्पियो विघुत पोल से टकराई,मूक जानवर की मौत
शराब के नशे में था चालाक

जबलपुर,यशभारत | यातायात विभाग के बड़े बड़े दावों के बावजूद भी शहर में तेज़ रफ़्तार वाहनों के कारण रोजाना सड़क हादसे हो रहे है | ऐसा ही कुछ देर रात चेरीताल इलाके में हुआ जहा एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों गाडी दुर्घटना की शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो कार दमोह नाका से बल्देवबाग की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी, अचानक गाडी अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई इस दौरान पास में खड़ी एक गाय को भी टक्कर लगी जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि स्कॉर्पियो के सामने का हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इंजन का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन का अगला शीशा चकनाचूर हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर एकठ्ठी हो गई।
कार चालक नशे की हालत में था
आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि कार चालक नशे की हालत में था और वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। जिसके कारण यह घटना हुई,इस घटना की सूचना मिलये ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।







