जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अमेरिका ने ईरान पर बम गिराए:ट्रम्प बोले- 3 परमाणु ठिकाने तबाह, शांति कायम नहीं की तो और अटैक

अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। ये ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फहान हैं। हमला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे हुआ।

ट्रम्प ने ईरान पर हमले के 3 घंटे बाद देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान की अहम न्यूक्लियर साइट्स ‘obliterate’ यानी कि पूरी तरह से तबाह कर दी गई हैं। फोर्डो पर बमों की एक पूरी खेप गिरा दी गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अब उसे शांति कायम करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे।

अमेरिकी हमले को लेकर इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खुशी जताई और ट्रम्प को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिका का हमला इतिहास बदलने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button