भोपाल
विधायक सबनानी से मिला अमलतास फेज तीन का प्रतिनिधि मंडल

विधायक सबनानी से मिला अमलतास फेज तीन का प्रतिनिधि मंडल
भोपाल,यशभारत। चूनाभट्टी स्थित अमलतास फेज तीन के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज स्थानीय विधायक भगवान दास सबनानी से मुलाकात कर उन्हें कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल ने सबनानी को बताया गया कि कॉलोनी की सडक़े जर्जर हो चुकी हैं, लेकिन अब तक सडक़ निर्माण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई जब कि सडक़ निर्माण के लिए कुछ समय पहले भी अनुरोध किया गया था। कॉलोनी को नगर निगम को हस्तांरित करने के लिए भी सबनानी से आग्रह किया गया। विधायक ने इस प्रस्ताव पर जरूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में रहवासी कल्याण समिति के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सचिव अपूर्व मुद्गल,सयुक्त सचिव पल्लव शर्मा,कोषाध्यक्ष अनुराग सेठ और वरिष्ठ सदस्य अनूप मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।






