इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शादी-पार्टी की आदत बन रही शराब, लेकिन गर्भावस्था में बन सकती है बड़ी मुसीबत

प्रेग्नेंसी में शराब का सेवन खतरनाक: नई स्टडी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

शादी-पार्टी की आदत बन रही शराब, लेकिन गर्भावस्था में बन सकती है बड़ी मुसीबत

प्रेग्नेंसी में शराब का सेवन खतरनाक: नई स्टडी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

आजकल शादी-पार्टी या किसी भी सेलिब्रेशन में शराब का चलन आम हो गया है, लेकिन सेहत के लिहाज से इसके नुकसान किसी से छिपे नहीं हैं। अब एक नई स्टडी ने यह साफ कर दिया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान शराब का सेवन महिलाओं ही नहीं, बल्कि उनके होने वाले बच्चे के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

क्या कहती है स्टडी?

Alcohol Clinical and Experimental Research’ जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि गर्भावस्था के दौरान कम से मध्यम मात्रा में शराब पीना भी बच्चे के जन्म से पहले उसके विकास को प्रभावित कर सकता है। स्टडी के मुताबिक, ऐसे मामलों में भ्रूण के विकास में छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव देखे गए हैं।

मध्यम शराब सेवन पर पहली बार गहराई से अध्ययन

शोधकर्ता बखिरेवा ने बताया कि इससे पहले के अधिकतर अध्ययनों में प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा शराब पीने (हर हफ्ते 14 ड्रिंक्स या एक बार में 4 या उससे ज्यादा ड्रिंक) के दुष्प्रभावों पर फोकस किया गया था। लेकिन इस बार खासतौर पर कम और मध्यम शराब सेवन पर ध्यान दिया गया, क्योंकि यह ज्यादा आम है और महिलाएं इसे सुरक्षित मान लेती हैं।

शुरुआती प्रेग्नेंसी सबसे संवेदनशील समय

अध्ययन में यह भी सामने आया कि अर्ली प्रेग्नेंसी भ्रूण के अंगों के विकास का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान शराब का सेवन बच्चे के शारीरिक और न्यूरोडेवलपमेंटल विकास को नुकसान पहुंचा सकता है।

निष्कर्ष: थोड़ी शराब भी नहीं सुरक्षित

शोधकर्ताओं ने गर्भधारण से पहले और शुरुआती गर्भावस्था में शराब पीने की आदतों का विश्लेषण किया। बखिरेवा के अनुसार, अधिकतर महिलाएं प्रेग्नेंसी का पता चलने से पहले शराब पीती रहती हैं, जो अनजाने में भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, कई महिलाएं बाद में शराब छोड़ देती हैं, फिर भी कम मात्रा में शराब पीने से भी शिशुओं में कुछ विकास संबंधी कमियां देखी गईं।

एक्सपर्ट्स की सलाह

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान शराब की कोई भी मात्रा सुरक्षित नहीं है। मां और बच्चे की सेहत को ध्यान में रखते हुए गर्भावस्था में शराब से पूरी तरह दूरी बनाना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button