इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

संसद सत्र के बाद सांसद आशीष दुबे ने दी उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी

जबलपुर,यश भारत।

संसद सत्र के बाद सांसद आशीष दुबे ने दी उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी

जबलपुर,यश भारत। संसद के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने शहर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सत्र के दौरान हुए कार्यों, चर्चाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में कुल 10 विधेयक पेश किए गए, जिनमें से 8 विधेयक पारित हुए। यह सत्र 1 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 19 दिसंबर 2025 को स्थगित किया गया।
सांसद दुबे ने बताया कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोकसभा में विशेष चर्चा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। इसके अलावा 9 और 10 दिसंबर को चुनाव सुधारों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें लोकसभा के 62 सदस्यों ने अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि संसद सत्र के दौरान जबलपुर से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय उठाए गए, जिनमें आदर्श युवा ग्राम सभा, राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र, सतत औद्योगिक विकास के लिए संशोधित हरित क्षेत्र और वृक्षारोपण मानदंड, अतुल्य भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म, जीआई स्टैट्स मोबाइल एप्लीकेशन, इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम, किफायती स्वास्थ्य देखरेख, सुलभ चिकित्सकीय पर्यटन, तकनीकी वस्त्रों में नवाचार को बढ़ावा देने की योजनाएं प्रमुख रहीं।
सांसद दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान, एमएसएमई के लिए ऋण और पूंजी उपलब्धता, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाएं तथा अटल भू-जल योजना जैसे विषयों पर भी संसद में प्रश्न उठाए गए, जिनके उत्तर संबंधित मंत्रियों द्वारा दिए गए।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ जबलपुर सहित मध्यप्रदेश को मिल रहा है और आने वाले समय में क्षेत्र के विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button