बिहार चुनाव के बाद लालू परिवार में फूट,बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति,
कहा- मैं अपने परिवार से भी नाता तोड़ रही हूं

बिहार,एजेंसी। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल को बड़ी हार मिली। राजद सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई। चुनाव के नतीजे आने के बाद अब लालू परिवार में खटपट शुरू हो गई है। लालू की छोटी बेटी और तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक पोस्ट कर सियासी हलचल पैदा कर दी है।
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिनी आचार्या ने राजनीति छोड़ने का एलान किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने परिवार से दूरी बनाने की भी घोषणा कर दी है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “मैं राजनीति छोड़ रही हूँ और अपने परिवार को ख़ारिज कर रही हूँ। यह वही बात है जो सं जय यादव और रमीज़ ने मुझसे कहने को कहा था। मैं सारी ज़िम्मेदारी ले रही हूँ।”
रोहिणी आचार्य के इस फैसले से सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। रोहिणी लालू परिवार की प्रमुख सदस्य हैं और उनकी अलग-थलग स्थिति का यह बयान बहुत बड़ी क्षति माना जा रहा है।







