जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हवस मिटाकर महिला को कुंआ में फेंका, मजदूरी के लिए दूसरे जिले से पहंुची थी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। परिवार का भरण पोषण के लिए दिहाड़ी मजदूरी करने वाली महिला के साथ रोंगटे खड़े करने वाली वारदात सामने आई है। महिला के साथ दरिंदगी करके युवक ने उसे कुंआ में फेंक दिया। पूरा मामला मैहर जिले का है। महिला सीधी जिले से मजदूरी करने मैहर पहंुची थी जहां एक युवक उसे मजदूरी के लिए अपने साथ ले गया जहां मजदूरी तो दिलाई नहीं उसने दुराचार करके हत्या की नीयत से कंुआ में फेंक दिया।
दर्द से कराहते पीड़िता की आवाज जब पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने सुनी तो उनके होश उड़ गए। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से महिला को किसी तरह बाहर निकाला। घायल अवस्था में मिली महिला को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया। पीड़ित महिला मूलतः सीधी की रहने वाली है, वह रीवा में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करती है। वह काम की वजह से आसपास के क्षेत्र में भी जाना पड़ जाता है। आरोपी युवक इसी फिराक में था, वह महिला को बालू ढोने के बहाने ताला थाना क्षेत्र ले गया। जहां उसने उसके साथ दरिंदगी की भी उसे गहरे कुएं में मरने के लिए छोड़ दिया। मामले में मैहर जिले की एडिशनल एसपी चंचल नागर ने जानकारी देते हुए बताया की घटना ताला थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को कुएं से निकाल कर ताला थाना क्षेत्र से रीवा संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पर शून्य पर कायमी कर महिला के कथन लिए गए है। महिला ने पूरी आपबीती बताई इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button