जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हनुमानताल में मकान के बाद अब घंटाघर क्षेत्र में दो दुकान ढही

जबलपुर यश भारत। बारिश के कारण गत दिवस हनुमान ताल में एक पुराने मकान का हिस्सा गिरने के बाद आज घंटाघर क्षेत्र से दो दुकानों के गिरने की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि इनमें से एक आइसक्रीम पार्लर और एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान थी। घटना बीती रात करीब ढाई तीन बजे की बताई जा रही है। के संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार घंटाघर से मशीन वाले बाबा मार्ग पर जाने वाले रास्ते में कई दुकानें हैं जो काफी पुरानी है इनमें से कुछ दुकान तो लेंटर वाली है और कुछ दुकानों में सीमेंट की सीट पड़ी हुई है। बीती रात इन्हीं दुकानों में से आइसक्रीम पार्लर और मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान गिरने की जानकारी लगी है। किसका असर आजू-बाजू में स्थित दुकानों पर भी पड़ा है। नाले के किनारे बनी इन दुकानों से लगी हुई सराय भी है। घटना के बाद रात में ही मौके पर लोग जमा हो गए थे साथ ही समीप ओमती थाना होने के कारण पुलिस भी पहुंच गई थी। हालांकि इस घटना में किसी जनहानि की जानकारी नहीं लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button