भोपालमध्य प्रदेशराज्य

एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन, ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘अदालत’ जैसे शोज बनाए थे

Actor-producer Dheeraj Kumar passed away, he had made shows like 'Om Namah Shivay' and 'Adalat'

एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन, ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘अदालत’ जैसे शोज बनाए थे

एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर धीरज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोमवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो निमोनिया से पीड़ित थे।

actor producer dheeraj kumar passed away due to acute pnemonia

बॉलीवुड और टेलिविजन की दुनिया के नामी एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर धीरज कुमार का निधन हो गया है। उन्हें 3 दिन पहले मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। 79 साल के धीरज कुमार कथित तौर पर एक्यूट निमोनिया से पीड़ित थे जिसके चलते उन्होंने अब दुनिया को अलविदा कह दिया है।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे एक्टर 
धीरज कुमार बीती रात से ही वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। धीरज कुमार के एक करीबी ने बताया, ‘वो बीते शनिवार (12 जुलाई) को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। पहले उन्हें सामान्य ICU में रखा गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर रविवार को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया।’

सुबह 11.40 बजे हुआ निधन
करीबी की मानें तो उनका शरीर रेस्पॉन्ड नहीं कर रहा था, ऑक्सीजन बहुत कम हो गया था। सोमवार सुबह डॉक्टरों ने कहा कि सिर्फ 10% चांस है। दोपहर 12:30 बजे डॉक्टर दोबारा देखने आने वाले थे, लेकिन सुबह 11.40 बजे उनका निधन हुआ।

cover 2025 07 15t134548042 68760e5092f11

पत्नी की तबीयत भी ठीक नहीं
बता दें धीरज कुमार मुंबई के लोखंडवाला इलाके में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी जूबी कोचर और एक बेटा आशुतोष हैं, जो लगभग 18 साल के हैं। बेटा इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा है और पढ़ाई कर रहा है। करीबी के मुताबिक, उनकी पत्नी जूबी कोचर की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं रही है, इस कारण वो अस्पताल नहीं जा पाईं। धीरज कुमार के अंतिम समय में उनके बेटे आशुतोष और पत्नी की देखभाल करने वाली नर्स नेहा अस्पताल में मौजूद थीं।

कल किया जाएगा अंतिम संस्कार
धीरज कुमार का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। फिलहाल परिवार पंजाब से आ रहे रिश्तेदारों का इंतजार कर रहा है।

इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका
दिग्गज एक्टर-प्रोड्यूसर के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन के बाद अब कई कलाकारों की तरफ से संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। हालांकि अभी तक उनके परिवार की तरफ से इस मामले पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। ना ही परिवार की तरफ से इस पर कुछ भी कहा गया है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने धीरज कुमार के निधन पर शोक जताते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- ‘बहुत दुख हुआ ये जानकर कि जाने-माने एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। ओम शांति।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button