जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
आधारताल डबल रोड में हटाये गये अतिक्रमण, जप्ती की कार्यवाही भी की

जबलपुर यशभारत। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ता के द्वारा बुधवार की शाम आधारताल मुख्य मार्ग से न्यू रामनगर की ओर जाने वाली डबल रोड के मुहाने पर जमीन चाय पान के ठेलों और दूसरे अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय पुलिस भी मौजूद रही। तथा कुछ टपरा ठेलों की जप्ती की कार्यवाही भी की गई। निगम की इस कार्यवाही से मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल निर्मित रहा। गौर तलब है कि नगर निगम और पुलिस तथा प्रशासन के द्वारा शहर में लगातार यातायात में बाधक बनने वाले अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही लगातार की जा रही है।







