जबलपुरमध्य प्रदेश
बरेला के कोसम घाट तिराहे पर हुआ हादसा,दो महिला गंभीर रूप से घायल
स्कूटी सवार शिक्षिकाओं को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर

जबलपुर यशभारत। बरेला थाना अंतर्गत कोसमघाट तिराहे पर शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूटी को एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चला रही महिला और उसके साथ बैठी एक अन्य महिला बुरी तरह से घायल हो गई।आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। घायल महिला रिया कुर्मी बरेला स्थित एक स्कूल की शिक्षिका है जो की स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपनी एक साथी शिक्षिका ज्योति कोरी के साथ घर लौट रही थी उसे दौरान तेज रफ्तार बाइक में उन्हें टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। जबलपुर बरेला मार्ग पर रोजाना तेज रफ्तार वाहनों के चलते हो रहे एक्सीडेंट से लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली।







