कांचघर के पास चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या
A young man was stabbed to death near Kanchghar.

कांचघर के पास चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या
जबलपुर, यश भारत । सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र अंतर्गत कांचघर के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बन गया है।
खड़े युवक पर अचानक हमला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मांडवा बस्ती निवासी मोनू किसी काम से कांच घर के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और मोनू को घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने अपने पास रखे चाकुओं से उस पर लगातार वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मोनू मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी फरार
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन्स पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के कारणों की पुष्टि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी।







