भोपालमध्य प्रदेश

पुरान विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला

पुरान विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार थाना इलाके में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घायल ओमप्रकाश गोडीपुरा इलाके के पास से बीती रात जा रहा था। इसी बीच सुनिल उसका रास्ता रोक कर गाली देने लगा जिसका विरोध ओमप्रकाश ने किया तो सुनिल ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने फरियादी कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चाकूबाजी मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button