भोपालमध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला

भोपाल, यशभारत। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना इलाके में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बाधकर घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गोयल कांम्पलेक्श के पास फैसल अपने काम से जा रहा था। इसी बीच दो अज्ञात बदमाशों ने आ कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गये।
वही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button