छोटी झील में लगाई युवक ने छलांग, पुलिस जवानों ने बचाई जान..

छोटी झील में लगाई युवक ने छलांग, पुलिस जवानों ने बचाई जान
भोपाल यशभारत। तलैया थाना स्थित काली घाट मंदिर पर छोटी झील में एक युवक ने बुधवार को छलांग लगा दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने युवक को बचाने के लिए झील में कूद गए और युवक को बाहर निकाल लिया। तुरंत उसे सीपीआर दिया गया जिससे उसकी जान बच सकी। युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ काली मंदिर आया था। इसी दौरान उसने झील में छलांग लगा दी। उसने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। तलैया थाने की सब इंस्पेक्टर सृष्टि गुप्ता, महिला आरक्षक अंतिना भवर, आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी, आरक्षक अतुल रैकवार, आरक्षक प्रज्ञाग, एवं आरक्षक नीरज, आरक्षक पवन की सराहनीय भूमिका रही। आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी ने अपनी सूझबूझ से युवक को सीपीआर देकर उसकी सांसे लौटाई, और युवक को पत्नी बच्चों सहित हमीदिया अस्पताल स्टाफ के साथ रवाना किया गया।







