जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

विक्टोरिया अस्पताल में गोली लगने से घायल युवक भर्ती, हनुमानताल पुलिस जांच में जुटी

A young man injured by a bullet was admitted to Victoria Hospital, and the Hanumantal police are investigating.

विक्टोरिया अस्पताल में गोली लगने से घायल युवक भर्ती, हनुमानताल पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर, यश भारत। विक्टोरिया अस्पताल में एक युवक को गोली लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार घायल युवक का नाम मोहसिन है, जो अंबेडकर कॉलोनी का रहने वाला बताया गया है। मोहसिन ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे मोरिया क्षेत्र की गली नंबर-5 में गोली लगी है।

 

घायल युवक के साथ आए लोग घटना को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी और घायल अवस्था में युवक उन्हें मिला, जिसके बाद वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हनुमानताल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों द्वारा घायल की प्रारंभिक जांच के बाद उसे जिला अस्पताल मेडिकल रेफर किया गया है। फिलहाल युवक की स्थिति और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हनुमानताल थाना प्रभारी रोहिणी शुक्ला ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button