भोपाल

जबलपुर के युवक ने बचाई तीन युवकों की जान

जबलपुर के युवक ने बचाई तीन युवकों की जान

भोपाल यशभारत। जबलपुर मेडिकल कॉलेज से भोपाल और अहमदाबाद ले जाए जा रहे लीवर और हार्ट को ट्रांसप्लांट करने के लिए मेदांता अस्पताल की टीम जबलपुर पहुंच गई है। जो की अंगदान करने वाले सत्येंद्र यादव का लिवर ट्रांसप्लांट करने के लिए भोपाल लेकर जाएगी,जहां पर विश्व के जाने-माने लिवर सर्जन डॉक्टर अरविंद सिंह सोइन भोपाल की मेदांता हॉस्पिटल में सर्जरी करेंगे। विशेषज्ञों की माने तो शरीर से लिवर निकलने के 6 घंटे के अंदर ही उसे दूसरे शरीर में ट्रांसप्लांट करना होता है। ऐसे में पूरी एक विशेषज्ञों की टीम जबलपुर आई हुई है जो लीवर को निकालने में सहयोग करेगी और समय पर भोपाल ले जाकर एक नया जीवन देगी। जिला प्रशासन भी तैयारी कर रहा है और ग्रीन कॉरिडोर का समय 10:30 बजे की जगह 11 बजे कर दिया गया है उम्मीद की जा रही है कि 12:30 बजे प्लेन जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना हो गया है ।

3 माह पहले हुई थी अंगदान करने वाले सत्येंद्र की शादी -तीन लोगों को नया जीवन देने जा रहे सत्येंद्र यादव की शादी पिछले दिनों अप्रैल महीने में ही मीनाक्षी यादव के साथ हुई थी। सत्येंद्र का एक्सीडेंट जबलपुर के सूपा ताल के पास सोमवार को हुआ था जहां उनके सिर में गंभीर चोट आई थी । उसके अलावा शरीर के किसी भी अंग में कोई भी चोट नहीं आई थी। मूल रूप से सत्येंद्र सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र के बिछुआ गांव के रहने वाले हैं। वह जबलपुर में मदन महल के पास एक गैस एजेंसी में काम किया करता था। करीबियों की माने तो उन के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है जहां उनके परिवार में उनकी माता-पिता और एक बड़े भाई हैं, अंग दान करने का निर्णय परिवार द्वारा सर्व सहमति से लिया गया है । मृतक के भाई विजय यादव ने बताया कि उनका भाई तो इस दुनिया से चला गया है लेकिन यदि उसके माध्यम से किसी और को नया जीवन मिलता है तो कहीं न कहीं उन लोगों के बीच में उनका भाई भी जीवित रहेगा जो उन्हें बहुत संतोष देगा।

कीर्तन व्यास को मिलेगा नया जीवन-जबलपुर से भोपाल जो लीवर लेकर जाया जा रहा है वह भोपाल में दिल्ली के रहने वाले कीर्तन व्यास को दिया जाएगा जिनका रजिस्ट्रेशन पहले से  था और उनका ऑपरेशन दिल्ली से भोपाल बुलाकर किया जा रहा है जिसमें मेदांता हॉस्पिटल की टीम शामिल होगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button