देश

पांचवीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या..   

पांचवीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या
भोपाल यशभारत। निशातपुरा इलाके में एक युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक के मंजिल से कूदने के बाद परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, सोमवार सुबह युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। निशातपुरा पुसि के मुताबिक मृतक का नाम विशाल पिता लक्ष्मण सिंह तोमर १८ वर्ष निवासी बीडीए कालोनी नबी बाग है। युवक के पिता निजी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। माता पिता से रविवार को उसकी बहस हुई थी। जिसके बाद उसने खुदकुश कर ली। परिजनों के मुताबिक विशाल परिवार में सबसे छोटा था। जबकि बड़ा भाई कटनी में नौकरी करता था। घटना के बाद माता पिता बदहावास हो गए थे। पुलिस फिलहाल परिजनों के बयान नहीं ले सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button