युवक और महिला ने फांसी लगाकर जान दी -मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

युवक और महिला ने फांसी लगाकर जान दी
-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत। अयोध्या नगर इलाके में कल रात एक युवक ने बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। इधर, हबीबगंज थान क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक आर्केड ग्रीन कॉलोनी निवासी सुनील शाक्या पुत्र राम सिंह (22) फैक्ट्री में काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। कल रात उसने अपने घर की बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि जनता नगर मल्टी निवासी प्याली भावक पति श्रीसंत भावक (38) गृहणी थी। कल शाम करीब चार बजे महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि पारिवारिक कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाई है। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे विवाद और खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।







